EXCHANGE TRADED FUND

पिछले एक दसक में हिंदुस्तान में लोगो का म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश का रुझान बड़ा है और बहुत से छोटे छोटे शहरो से निवेशक आ रहे है लेकिन जो भी म्यूच्यूअल फण्ड से सम्बंधित आंकने इंडिया में उपलब्ध है उसके अनुसार बहुत सारे निवेशक अपना निवेश बंद कर देते है इसकी दो वजहें है पहली की जो भी डिस्ट्रीब्यूटर है वो ज्यादा तर व्ही फण्ड बताते है जिनमे उनका कमिशन ज्यादा है और दूसरा हम भारतीयों की आदत जो हर चीज फ्री चाहते है जबकि जो फाइनेंसियल निवेश करना है उसके लिए आपको एक विशेषज्ञ की जरुरत होती है| लेकिन आज के समय में जब जमीन के दाम लगातार गिर रहे है इसकी वजह है इक्विटी निवेश के लिए बेस्ट एसेट्स क्लास उपलब्ध है तो आईये देखते है की अगर आप इक्विटी में इन्वेस्टमेंट करना चाहते है तो कैसे करे और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाए|

इ टी फ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड ये भी एक तरह का म्यूच्यूअल फण्ड है और इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है की इसमें फण्ड मैनेजर को अपना कोई भी दिमाग नहीं लगाना है और पूर्वनिर्धारित एसेट्स में उसी रेश्यो में आपका निवेश करेगा तो आपको पता है की आप अपने पैसे कहा निवेश कर रहे है जैसे की अगर आप गोल्ड इ टी फ में निवेश कर रहे है तो जैसे जैसे गोल्ड की प्राइस बढ़ेगी वैसे ही आपका निवेश बढ़ेगा तो आईये देखते है इसकी प्रमुख फायदे क्या है

  • इ टी फ पैसिव फण्ड है इसलिए इसका एडमीन का खर्च बहुत कम है इसलिए ये निवेश के लिए बहुत अच्छा विकल्प है 
  • ज्यादातर इ टी फ बहुत लिक्विड होते है तो अगर निवेशक को पैसे की जरुरत है तो उससे तुरंत निकल सकते है 
  • यह किसी भी एसेट्स में अपरोछ रूप से निवेश करने का मौका देता है और इसका खर्चा बहुत कम है जैसे अगर हम गोल्ड में निवेश करना चाहते है तो अगर सीधे सीधे सोना खरीदते है तो उसका खर्चा बहुत ज्यादा होगा और उसे स्टोर करने का भी खर्चा होगा 
  • अब सबसे बड़ी बात है की इसमें खर्चे बहुत कम है इसलिए डिस्ट्रीब्यूटर इसे ज्यादा सेल करना पसंद नहीं करते है पर अगर आप बोलेगे तो वो आपको बतायेगे 
  • ईतिहासिक रूप से भी इक्विटी इंडेक्स, सोना और एनर्जी सभी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है और ये इ टी फ आपको तीनो में निवेश करने का मौका देता है 
अगर कोई भी सुरक्षित निवेश करके पैसा बनाना चाहता है तो वो अपने लिए एक अच्छा और क्वालिफाइड एजेंट रखे और साल में एक बार अपने निवेश की समीक्षा करे और जहा तक इ टी फ में निवेश का सवाल है तो मुझे बैंक निफ़्टी का इ टी फ सबसे ज्यादा पसंद है तो आईये देखते है की अगर आप बैंक निफ़्टी के इ टी फ में निवेश करना चाहते है तो कैसे करे तो कैसे करे ताकि आप इंडेक्स के रिटर्न से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है

तो अगर कोई बैंक निफ़्टी के इ टी फ में निवेश करना शुरू करता है तो तोडा तोडा निवेश करना सुरु करे और इ टी फ के प्राइस १०% की गिरावट आये तो जितना पहले से आपका निवेश है उसका दोगुना निवेश करे और अगर यही ५% बढ़ जाये तो निवेशित राशि का १०% निवेश करे और इसी तरह से आप तोडा तोडा ५ साल तक निवेश करे और यकीन मानिये अगले १० साल आप ३०-४० % का रिटर्न हासिल कर सकता है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

LUMPSUM OR SIP: which one is best

फिक्स्ड डिपाजिट से ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा फायदे